यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन l
बहादराबाद 8 मई ( महिपाल )
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के तानाशाही रवैया से परेशान होकर शिवालिक नगर चौक पर अपना विरोध प्रकट किया l इस अवसर पर युवा नेता लक्ष्य चौहान ने कहा है कि जिस तरह से देश में भाजपा के तानाशाही रवैए से आम जनता परेशान है, इसका असर अब आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा l बीजेपी के सांसद बृजभूषण पर महिला पहलवान ने गंभीर आरोप लगाए हैंl जिनको अभी तक न्याय नहीं मिला, जो आज दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने को मजबूर है l उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है| लक्ष्य चौहान ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एक युवक को खुलेआम जनता के बीच में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है lभाजपा के कैबिनेट मंत्री अगर जनता के साथ इस रवैये से पेश आएंगे तो क्या होगा? उत्तराखंड की जनता मंत्री के इस करतूत को देखते हुए आम जनता मंत्री का इस्तीफा मांग रही है लेकिन मुख्य मंत्री का प्रेमचंद के साथ मैत्री सम्बन्ध होने के कारण उन्हे पद से नहीं हटाया जा रहा है l अब देखने वाली यह बात होगी कि उत्तराखंड की धामी सरकार इस प्रकरण में क्या निर्णय लेती है l




