Uncategorized

एकम्स ग्रुप ने की आजादी के अमृत महोत्सव की शानदार शुरुआत l

एकम्स ग्रुप ने की आजादी के अमृत महोत्सव की शानदार शुरुआत l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
आजादी के अमृत महोत्सव पर एकम्स परिवार ने अपनी विभिन्न इकाइयों में कई सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्य क्रम आयोजित किए, जिसमें बिल्डिंगो, चौराहों पर तिरंगा लगाना, बिल्डिंगो को विद्युत चलित झालरों से जगमग करना, दीवारों पर अमर शहीदों के छाया चित्र बनाकर स्वतंत्रता सेनानियों के अमर होने के सन्देश बैनर, लगा कर आजादी के उत्सव को धूमधाम के साथ मनाना एवं प्रभात फेरी निकाल कर जन जागरूकता पैदा करना, कर्मचारियों को तिरंगे देकर घरों पर फहराने का सन्देश देना मुख्य रहा l कंपनी ने आजादी के अमृत उत्सव पर 25000 तिरंगे निशुल्क वितरित किए l कंपनी में देश भक्ति के गीतों सांस्कृतिक कार्य क्रम आयोजित किए, मिष्ठान वितरण किया गया, l
इस अवसर पर कर्मचारियों के विशाल समूह को सम्बोधित करते हुए एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है l एकम्स ने राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक भागीदारी के प्रण को पूरा किया है और देश को आजादी दिलाने वाले गुमनाम नायको किकी कहानियों को याद करने के लिए इस थीम को रखा है l उन्होंने कहा कि कल 15 अगस्त को कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर देश की आजादी का महोत्सव मनाए l इस अवसर पर संस्थान के प्रांगण में प्रदीप जैन तथा अर्चना जैन ने विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया l यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलाया जाएगा l
इस अवसर पर एकम्स के के. डी. शर्मा, अनिल गौड़, संजय राय, जे. बी. कांडपाल, वी. के एस. राठौड, सी. बी. ठाकुर, नितिन गुप्ता, कुलदीप त्यागी, रोहिताश, दिनेश नंदा, वी. पी. एस रावत, एस पी. ओझा, राजकुमार सिंह, निरंजन मोहन, विनय वर्मा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *