हरिद्वार। शुक्रवार को कोतवाली मंगलौर पुलिस को सोशल मीडिया साइड से ज्ञात हुआ कि एक महिला हरमीत कौर खानपुर हरिद्वार विनय विशाल हॉस्पिटल रुड़की में गंभीर अवस्था में भर्ती है
तथा जीवन व मौत के बीच में जूझ रही है। जिस का ऑपरेशन किया जाना डॉक्टरों द्वारा बताया गया
ऑपरेशन से पूर्व महिला को खून की अति आवश्यकता थी।उक्त मैसेज को थाने मंगलौर के ग्रुप में प्रसारित किया गया
। क्योंकि महिला का ब्लड ग्रुप से संबंधित ब्लड नहीं मिल रहा था। जिस कारण कोतवाली मंगलौर कि लंढौरा पुलिस चौकी पर नियुक्त कांस्टेबल संजय कुमार
,कांस्टेबल मनीष का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव(o+) होने के कारण उपरोक्त कांस्टेबलों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार से संपर्क किया गया
तथा पीड़ित परिवार का दर्द समझते हुए तुरंत अपने निजी वाहन से विशाल अस्पताल रुड़की में पहुंचे तथा ब्लड डोनेट करवाया जिस कारण बीमार महिला को ब्लड देकर ऑपरेशन की प्रक्रिया डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार व मौजूद लोगों ने उत्तराखंड पुलिस व पुलिस कांस्टेबलों को तहे दिल से धन्यवाद अदा किया।




