Uncategorized

पार्किंग निर्माण मामले में अधिवक्ताओं के पक्ष में तहसील पहुंचे विधायक उमेश कुमार- प्रशासन को चेतावनी बोले बिना सहमति किया निर्माण तो अंजाम बुरा होगा……..

पार्किंग निर्माण मामले में अधिवक्ताओं के पक्ष में तहसील पहुंचे विधायक उमेश कुमार- प्रशासन को चेतावनी बोले बिना सहमति किया निर्माण तो अंजाम बुरा होगा……..

🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️
रिपोर्टर सद्दाम अली

रुड़की। तहसील परिसर में प्रस्तावित पार्किंग का सर्वे करने पहुंचे निजी कंपनी के कर्मचारियों को अधिवक्ताओं ने वापस लौटा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर अधिवक्ताओं की सहमति के बिना पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ तो अंजाम बुरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने धरना देने की भी चेतावनी दी।

रुड़की तहसील परिसर में शासन द्वारा 16 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस पार्किंग निर्माण का एडवोकेट्स एसोसिएशन शुरू से ही विरोध कर रही है इसके साथ ही परिसर में स्थित मंदिर की समिति भी निर्माण को रोके जाने की मांग कर रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पार्किंग के निर्माण के लिए कुछ चैंबर तोड़े जा रहे जिन्हे टूटने नहीं दिया जाएगा। वही मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि पार्किंग के लिए मंदिर को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही हाल ही में विधायक निधि से पन्द्रह लाख की लागत से तैयार किया गया हॉल भी तोड़ा जा रहा है। वहीं अधिवक्ताओं और समिति के विरोध के बीच आज एचआरडीए की टीम के साथ निजी कंपनी के कर्मचारी पार्किंग के सर्वे के लिए पहुंचे तो अधिवक्ताओ ने उसे रुकवा दिया। अधिवक्ता नवीन जैन ने आरोप लगाया कि रात्रि के समय जेसीबी लगाकर पार्किंग के लिए एक भवन तोड़ा गया था वहीं अब छुट्टी के दिन सर्वे के लिए टीम आई। उन्होंने कहा कि गुपचुप तरीके से इस पार्किंग का निर्माण प्रशासन के अधिकारी करवाना चाहते हैं ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने इस मामले में अधिवक्ताओं के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने मौके पर मौजूद एचआरडीए और प्रशासन की टीम को चेतावनी दी कि अधिवक्ताओं की सहमति के बिना कोई निर्माण न शुरू करें। उन्होंने कहा कि रात को जेसीबी चलाने या छुट्टी के दिन कार्य करने के पीछे प्रशासन की मंशा क्या है क्या पार्किंग का निर्माण किसी और स्वार्थ से किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मंदिर को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा तो इसका अंजाम बुरा होगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह यहां धरने पर भी बैठेंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष सतबीर सिंह राणा पूर्व तहसीलदार, सचिव मंगेश त्यागी ,मंदिर पुजारी बाल गोविंद थपियाल,अधिवक्ता सुनींल गोयल,शेषसिंघ राणा,राकेश खंडूरी,अभिनव गोयल,सुनींल बावरा,मुनेश शर्मा,पूर्व बार एशोसिएशन सचिव विनोद शर्मा, सचिन गोंड़वाल,नरेश नागियांन,केशव,गिरीश,अभिषेक अग्रवाल, पंकज जैन, राजेश वर्मा,कुलभूषण, राम अवतार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *