कैविटीज़ इंडस्ट्रीज जेके टायर कंपनी मैं वर्कर की दर्दनाक मौत।। लक्सर-पुरकाजी रोड स्थित कैविटीज़ इंडस्ट्रीज ( जेके टायर कंपनी) में ठेकेदार के अंडवर में कार्यरत एक 36 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गयी । सूत्रों के मुताबिक कि आज सुबह 10:30 बजे कंपनी में काम करते समय रोशन पुत्र रामचंद्र निवासी लोको कॉलोनी लक्सर की मृत्यु हो गई।घटना के बारे में कंपनी के वर्करो/ अधिकारियों को पता चला तो पूरी कंपनी में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे हरिद्वार के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना से रोशन के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।




