छात्र अफ़ान मसूद ने 10वीं में 97% अंक हासिल कर बढ़ाया मान सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के छात्र अफ़ान मसूद रमजी ने कक्षा 10 की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, स्कूल और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। अफ़ान की इस उपलब्धि पर AA Educational Society Deoband और ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, अफ़ान की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।




