रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में युवकों के दो पक्ष आपस में बैठ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और एक दूसरे पर लाठी डंडो से वार कर दिया। इस घटना में 9 युवक घायल हुए हैं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जिसमें से तीन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली में गांव के ही कुछ युवक बाईकों के साइलेंसर निकालकर तेज गति से दौड़ाते घूम रहे थे। तेज आवाज का शोर सुनकर कुछ अन्य युवकों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। मामला कहासुनी से शुरू होकर गाली गलौज तक जा पहुंचा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई और एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया। मामले में गांव के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया और सूचना पुलिस को दी। इस घटना में 9 युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रूडकी ले जाया गया। घायलों के नाम दिनेश, अर्जुन,विनोद, बिट्टू,जितेंद्र,निकिल,बब्बू,अवरसेर और वेदप्रकाश बताएं गए हैं। जिसमें विनोद, दिनेश और अर्जुन की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।




