20 लीटर अवैध शराब व दो मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी धर दबोचे।
रिपोर्ट पहल सिंह राणा
लक्सर पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान में आज सूचना मिली थी की दो व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर अवैध कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहे हैं उनको पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें नगर पंचायत सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल कांस्टेबल गंगा सिंह व अजीत तोमर की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने कहा लक्सर कोतवाली क्षेत्र में अवैध काम करने वालों के खिलाफ हमारी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



