Haridwar News Uncategorized

हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार l

हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार l
थाना बहादराबाद पुलिस ने लम्बे समय से न्यायालय से अनुपस्थित चले आ रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश पर गैर जमानती अभियुक्तों की धर पकड़ का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आज एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार वारंटी ओं को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनमे हिस्ट्रीशीटर सोनू पुत्र ध्यान सिंह निवासी बहादराबाद भी है जिसजे विरुद्ध थाना बहादराबाद में चोरी, मारपीट, गुंडा एक्ट में कई अभियोग पंजीकृत हैं जो काफ़ी समय से फरार चल रहा था को पकड़ कर जेल भेजा है, इसके अतिरिक्त सागर कश्यप, अंकित कश्यप पुत्रगण विपिन कश्यप निवासी ग्राम दौलतपुर, पुजारी कश्यप पुत्र नरेन्द कश्यप निवासी दौलतपुर को भी गिरफ्तार किया हैं जो लम्बे समय से न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे थे, न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखे थे l सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *