Uncategorized

काठा पीर दरगाह के विकास को लेकर एसडीएम से मिले सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, पुरानी मांगों पर मांगा जवाब

काठा पीर दरगाह के विकास को लेकर एसडीएम से मिले सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, पुरानी मांगों पर मांगा जवाब

लक्सर / हरिद्वार

हरिद्वार जिले की प्रसिद्ध हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर दरगाह की बदहाली और जायरीनों व श्रद्धालुओं की परेशानियों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम ने एक बार फिर प्रशासन के सामने मजबूती से आवाज उठाई है

मोहम्मद सलीम ने 30 अक्टूबर 2026 को एसडीएम लक्सर से मिलकर लगभग दो महीने पहले 5 सितंबर 2026 को सौंपे गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई का जवाब मांगा उन्होंने साफ कहा कि ग्रामीणों जायरीनों और श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए उस प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है

प्रार्थना पत्र में प्रमुख रूप से ये मांगें रखी गई थीं

1 दरगाह की पूरी जमीन की तुरंत पैमाइश कराकर चारों तरफ मजबूत चारदीवारी बनाई जाए ताकि जमीन पूरी तरह सुरक्षित रहे

2 दरगाह के पास फंड और चढ़ावे का पर्याप्त धन मौजूद है सालाना उर्स और मेले के समय प्रशासन को हर साल कई एकड़ जमीन भारी किराए पर लेनी पड़ती है इसलिए दरगाह के इसी पैसे से स्थायी जमीन खरीदी जाए ताकि हर साल जमीन किराए पर लेने का झंझट और फिजूलखर्ची हमेशा के लिए खत्म हो सके

3 दरगाह की टपकती छतों और कमरों की तुरंत मरम्मत कराई जाए

4 परिसर में साफ सफाई पीने के साफ पानी और बेहतर शौचालयों का पक्का इंतजाम हो

5 दरगाह के पूरे हिसाब किताब का ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक किया जाए

6 जायरीनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाड़ियों के खड़े करने की जगह और दूसरी बुनियादी सुविधाओं का पक्का प्रबंध हो

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम उपप्रधान सलीम अहमद अंसारी मोहम्मद मुस्तफा मांगे हसन अंसारी तसव्वर भाई सहित कई लोग एसडीएम लक्सर से मिले सभी ने दरगाह की समस्याओं को हल करने और विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई

मोहम्मद सलीम ने कहा कि काठा पीर दरगाह पर दूर दूर से हजारों लोग आते हैं लेकिन जरूरी सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है उन्होंने प्रशासन से साफ कहा कि इन मांगों पर तुरंत अमल किया जाए और काम शुरू कराया जाए ताकि दरगाह आने वाले जायरीनों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके और दरगाह की संपत्ति का सही इस्तेमाल हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *