Uncategorized

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया मनोहारी वर्णन,पूर्व मेयर ने प्रभु भक्ति का किया रसपान

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया मनोहारी वर्णन,पूर्व मेयर ने प्रभु भक्ति का किया रसपान
रुड़की।सुनहरा रोड,काशीपुरी स्थित वेंकट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन कथा वाचिका सुश्री रिचा भदोला ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण व मनोहरी वर्णन किया।

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो उठे।कथा वाचिका रिचा भदोला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला अपने आप में एक गहरा अध्यात्मिक संदेश देती है।कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि जीवन को प्रेम,धर्म,करुणा,प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाने वाली दिव्य शिक्षाएं हैं।कथा में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रभु भक्ति का रसपान किया।इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक जागृति का मार्ग है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।इस दौरान पूर्व मेयर का सम्मान किया गया।कथा में योगराज गुप्ता,अनिल सैनी एडवोकेट,भगवती प्रसाद बहुखंडी,पार्षद सोनू कश्यप,मुनेश सैनी,कविता गुप्ता,दीपक धीमान,यश गुप्ता,अमन सैनी सुमन सैनी,महिपाल सैनी,मयंक सैनी,स्नेहा गुप्ता,कविता कश्यप,राहुल कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *