RCM दिवस एवं सेवा दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का संदेश।
हरिद्वार। आज RCM परिवार की ओर से RCM दिवस एवं सेवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में RCM से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सेवा, सहयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि RCM परिवार स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी करता रहा है।
कार्यक्रम में योगाचार्य सर्वेश गोस्वामी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सूर्य नमस्कार को संपूर्ण शरीर के लिए उपयोगी बताते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ‘करो योग, रहो निरोग’ और स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।
समाजसेवियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान RCM परिवार की ओर से योगाचार्य एवं समाजसेविका सर्वेश गोस्वामी तथा शिव मंदिर समिति शिवालिकनगर के अध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण उत्तराखंड के देहरादून विभाग सहसंयोजक स्वतंत्र सैनी को मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में योगाचार्य पायल कश्यप, योगाचार्य आरती सैनी, कोर लीडर सुशील दीक्षित, राजेश कौशिक, सद्दाम हुसैन RCM Prime ऑनर हरिद्वार, पवन त्यागी, राजकुमार सैनी, सुधीर अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, डॉ. ममता, नरेश कश्यप, रानी, सोना, रेखा कौशिक, भावना अग्रवाल, श्वेता जैन और अध्यापिका रजनी सहित RCM परिवार के सदस्य मौजूद रहे।




