173 नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी दीपक चौधरी व कांस्टेबल हिमांशु चौधरी की सक्रिय भूमिका रही अहम
लक्सर (फरमान खान) नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 173 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक दीपक चौधरी तथा कांस्टेबल हिमांशु चौधरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग, निगरानी और सुरागरसी-पतारसी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त को पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को नशीले कैप्सूलों के साथ दबोच लिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम अहमद उर्फ सीम्मी पुत्र जाहिद हसन निवासी नेन्हदपुर सुठारी, लक्सर तथा आरिफ पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला ढाब, सुल्तानपुर, लक्सर के रूप में हुई है। वसीम के कब्जे से Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules के 101 कैप्सूल, जबकि आरिफ से 72 कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों के नशे के आदी होने तथा नशीले कैप्सूल स्वयं इस्तेमाल करने के साथ कुछ कैप्सूल अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी व0उ0नि0 नितिन चौहान उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी उ0नि0 दीपक चौधरी हे0कानि0 मनोज मिनान कांस्टेबल अजीत तोमर किशोर नेगी कपिल देव सहित पुलिस टीम शामिल रही। नशे के खिलाफ इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का संदेश गया है।




