Uncategorized

दुष्कर्म और लूट के मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की बड़ी सफलता

दुष्कर्म और लूट के मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पथरी पुलिस की बड़ी सफलता

हरिद्वार थाना पथरी पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया, जान से मारने की धमकी दी और उसके कान के कुंडल लूट लिए। इस संबंध में थाना पथरी में मुकदमा संख्या 319/2026 दर्ज किया गया था।घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सुधीर उर्फ लक्की लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते एसएसपी हरिद्वार ने उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था।लगातार तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। पहचान होने पर पता चला कि वह फरार इनामी आरोपी सुधीर उर्फ लक्की है। पुलिस ने उसे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस गिरफ्तारी में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल राकेश नेगी की अहम भूमिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *