Uncategorized

करियर शाला के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन।

करियर शाला के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन।

खानपुर शनिवार 24 .10.2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में करियर शाला के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन कमान अधिकारी 84उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय छात्र सेवा दल रुड़की के निर्देशानुसार ARO लैंसडाउन से आए सूबेदार सुमन जी द्वारा आयोजित की गई जिसमें भगवान शंकर इंटर कॉलेज के N.C.C कैडिटो , नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के N.C.C कैडिट (बालिका )तथा भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर के कक्षा 12 के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया कैरियर काउंसलिंग में कुल लगभग 300 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया,इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा जी द्वारा सेना के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि केरियर काउंसलिंग से छात्र एवं छात्राओं को अपनी रुचि तथा कौशल के अनुसार रोजगार परख शिक्षा की जानकारी दी जाती है तथा भविष्य में छात्र-छात्राएं अपनी योग्यता तथा अभिरुचि के अनुसार अपने प्रशिक्षण तथा शिक्षा ग्रहण करते हैं करियर काउंसलिंग में सूबेदार सुमन सिंह जी ने अग्नि वीर भर्ती , थल सेना ,अर्ध सैनिक बलों में भर्ती के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में सेना का आधुनिकरण किया जा रहा है

नई-नई तकनीक अपनाई जा रही है जिसमें नवयुवक अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं और सभी छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि यह समय उनके जीवन का बहुत ही अमूल्य समय है यदि इस समय हम अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करेंगे, और मेहनत करेंगे तो हमारा लक्ष्य अवश्य ही पूरा होगा । नायक अभिषेक जी नायक सूबेदार प्रदीप जी भूषण जी अशोक कुमार जी कुलबीर कुमार जी ,वंशिका ,संजीवनी सलोनी , विशाखा ,अंजना संजना शिवा आदि उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *