Uncategorized

दो गांवों में वन विभाग का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, मगरमच्छ पकड़ने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

दो गांवों में वन विभाग का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, मगरमच्छ पकड़ने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लक्सर क्षेत्र के गांव खेड़ी कला और न्यामतपुर में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के कर्मी गुरजंट सिंह, सुमित सैनी, भोपाल सिंह एवं शिवकुमार गुप्ता ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ा। टीम ने ग्रामीणों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी और भीड़ को मगरमच्छों से दूर रखा।वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों मगरमच्छों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने टीम की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दें तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *