Uncategorized

आज हरिद्वार के चिकित्सको की आपातकालीन बैठक इ एम ए कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक

आज हरिद्वार के चिकित्सको की आपातकालीन बैठक इ एम ए कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक

में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने बताया है कि बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ आर के सिंह द्वारा कृत कार्यवाही की निन्दा करते हुए उनके प्रति रौष प्रकट किया गया।उनके कार्यालय पर प्रदेश के समस्त चिकित्सको द्वारा धरना प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जायेगा तथा उनके खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय भारत के द्वारा जारी आदेशों की अवमानना का मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है । क्योंकि गत 2 जून को राजा गार्डन जगजीत पुर कनखल में इ एम ए के सदस्य इ एच प्रेक्टिसनर रमेश जालान की क्लीनिक सीज कर दी गई थी। उक्त क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध गत 3 जून को हमारे द्वारा किया गया एवं सभी तथ्यों से अवगत कराया गया था । मगर अभी तक क्लीनिक की सीज नहीं खोली गयी। बैठक में डा अमर पाल अग्रवाल, डॉ आदेश शर्मा, डॉ अशोक कुशवाहा , डॉ विक्रम सिंह चौहान, डॉ चांद उस्मान अंसारी, डा सुनील अग्रवाल, डॉ राकेश कुमार, डॉ रमेश जालान, डा बी बी कुमार, डॉ हरबंस सिंह, डॉ गुलाम साबिर, डॉ अनिल त्यागी, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ वसीम अहमद, डा कुलदीप त्यागी, डॉ उदयभान सिंह, डॉ अर्सलान, डॉ राशिद अब्बासी, डॉ अशवद अंसारी, डॉ ऋचा आर्य, डॉ हीना कुशवाहा, डॉ लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *