इंसानियत की सेवा का संदेशहजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर के सालाना मेले में सभी क्षेत्रवासियों और सम्मानित पत्रकार साथियों का दिल से स्वागत है।प्रिय क्षेत्रवासी और पत्रकार साथियोआप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर का 5 दिवसीय सालाना मेला दिनांक 31 मई 2026 से शुरू हो रहा है। मेले में आने वाले सभी मेहमानों और जायरीनों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।हर साल की तरह इस बार भी, साल 2006 से चली आ रही जल की सेवा को निभाते हुए पथरी रोड पीरखाले की पुलिया पर जल सेवा और आराम कैंप लगाया जा रहा है।इस कैंप का उद्देश्य मेले में आने वाले लोगों की सेवा करना है। यहां बैठने, ठंडे पानी और आराम की व्यवस्था रहेगी। मेले की भीड़ और गर्मी में यदि किसी बुजुर्ग, महिला, बच्चे या किसी भी राहगीर को थकान महसूस हो, तो वह यहां आकर आराम कर सकता है। यह जगह आप सभी की अपनी जगह है।अपने हाथों से सेवा करने का एक अच्छा अवसरजो भी भाई अपने हाथों से सेवा करना चाहता है — चाहे ठंडा पानी पिलाना हो, मीठा शरबत बांटना हो या लंगर सेवा करनी हो — वह पथरी रोड पीरखाले की पुलिया पर आकर सेवा कर सकता है।आइए, हम सब मिलकर मेले में आने वाले मेहमानों की सेवा करें और प्रेम, भाईचारा तथा इंसानियत का संदेश फैलाएं।आप सभी का मेले में और हमारे सेवा कैंप में हार्दिक स्वागत है।निवेदकमौ. सलीमसामाजिक कार्यकर्ताग्राम घिस्सुपुरा थाना पथरी जि,हरिद्वार उत्तराखंड📞 मोबाइल: 9837885797




