विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितरिलैक्सो व ममता संस्था की पहल, किशोरियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

लक्सर )परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत Relaxo Footwears Limited द्वारा अपनी सहयोगी संस्था ममता के माध्यम से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुण्डाखेड़ा कलां में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा।कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ छात्रों ने भी खुलकर चर्चा में भाग लिया और घर व विद्यालय में लड़कियों की सहायता करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बुजुर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर उर्द, महाराजपुर कलां तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुण्डाखेड़ा कलां के बच्चों ने माहवारी विषय पर नाटक, भाषण एवं कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।आरकेएसके लक्सर से पहुंचे काउंसलर अरविंद कुमार ने किशोरियों के साथ माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्यागी, डॉ. संतोष चमोला, गरिमा कुकसाल, कृष्ण कान्त कुमार, जितेन्द्र सिंह, आरकेएसके से श्रीमती पूनम सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर ने अपने संदेश में रिलैक्सो द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाएं स्वच्छता एवं माहवारी संबंधी जानकारी को गांव और अभिभावकों तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।सीएसआर प्रमुख गंभीर अग्रवाल ने कहा कि स्कूल हेल्थ कार्यक्रम सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। किशोरियों की विद्यालय में निरंतर उपस्थिति बनी रहे और वे माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाएं, इसी उद्देश्य से जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार वॉश फैसिलिटी एवं एमएचएम से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है तथा स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सकता है



