Uncategorized

उप निरीक्षक दीपक चौधरी की कार्यशैली बनी मिसाल, क्षेत्र में बढ़ा जनता का विश्वास

उप निरीक्षक दीपक चौधरी की कार्यशैली बनी मिसाल, क्षेत्र में बढ़ा जनता का विश्वास

लक्सर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दीपक चौधरी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, जनसेवा और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हल्का क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ वह आमजन, खासकर बुजुर्गों की सेवा और सहायता के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उप निरीक्षक दीपक चौधरी हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई कर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्होंने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य किया है, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है।वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के प्रति उनका मानवीय व्यवहार लोगों के दिलों को जीत रहा है। कई सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और व्यापारियों ने भी उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उप निरीक्षक दीपक चौधरी की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है तथा जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा भी उनके कार्यों की प्रशंसा किए जाने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *