Uncategorized

सोनाक्षी चौहान ने नोएडा में लहराया उत्तराखंड का परचम, तीन रजत पदक जीते

सोनाक्षी चौहान ने नोएडा में लहराया उत्तराखंड का परचम, तीन रजत पदक जीते बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी किशनपुर निवासी देवपाल चौहान की सुपुत्री सोनाक्षी चौहान ने नोएडा में आयोजित 11वीं इंडिया स्टेट रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी सोनाक्षी चौहान ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 21 मई 2026 से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 21 से 24 मई तक नोएडा में आयोजित की जा रही है। सोनाक्षी चौहान ने रिंक रेस की 2 लैप 500 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं रोड रेस की 1 लैप 500 मीटर स्पर्धा में भी उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 3000 मीटर रोड रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक और सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया।सोनाक्षी की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर हर्ष जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *