झारखंड से गुमशुदा युवक को सकुशल लायी लक्सर पुलिस, परिवार में खुशी की लहर

कोतवाली लक्सर पुलिस ने अपनी सूझबूझ, सर्विलांस और लगातार की गई सुरागरसी के दम पर गुमशुदा युवक दानिश पुत्र अय्यूब निवासी नगला खुर्द कोतवाली लक्सर को झारखंड के गली नंबर 14जवाहर नगर थाना मानगो जमशेदपुर झारखण्ड से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक के घर लौटते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया, वहीं क्षेत्रीय लोग पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहे हैं।बताया गया कि युवक दानिश के गुम होने के बाद परिजनों ने कोतवाली लक्सर में गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवक की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी में माहिर जांबाज हेड कांस्टेबल रियाज अली एवं विनोद कुंडलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने लगातार तकनीकी जानकारी जुटाते हुए कई राज्यों में युवक की लोकेशन ट्रेस की और अथक मेहनत के बाद झारखंड पहुंचकर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने लक्सर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत और तत्परता की वजह से उनका बेटा सुरक्षित वापस लौट सका।स्थानीय लोगों ने भी हेड कांस्टेबल रियाज अली और विनोद कुंडलिया की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि लक्सर पुलिस लगातार जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।




