Uncategorized

लक्सर और देहरादून के स्कूलों में गूंजा “प्रकृति बचाओ” का संदेशविश्व जैव विविधता दिवस पर relaxofootwear.com⁠� ने बच्चों को कराया प्रकृति से साक्षात्कार

लक्सर और देहरादून के स्कूलों में गूंजा “प्रकृति बचाओ” का संदेशविश्व जैव विविधता दिवस पर relaxofootwear.com⁠� ने बच्चों को कराया प्रकृति से साक्षात्कार

लक्सर विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर Relaxo Footwears की “परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना” के अंतर्गत सहयोगी संस्था mamtahimc.org⁠� के सहयोग से लक्सर के 37 तथा देहरादून के 10 विद्यालयों में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास का महत्व समझाया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रकृति की अद्भुत दुनिया से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने स्थानीय वनस्पतियों, पक्षियों और जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक समूह पोस्टर, बर्ड हाउस निर्माण, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों से जीवंत नजर आया।गंभीर अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समुदाय और बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे, तो जैव विविधता को सुरक्षित रखा जा सकता है।विनोद कुमार शाह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सीखने की रुचि बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।वहीं नरेश कुमार हल्दियानी ने कहा कि पर्यावरण एवं जैव विविधता से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार पहुंचने चाहिए। इससे समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।विश्व जैव विविधता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को केवल प्रकृति से जोड़ने का कार्य ही नहीं किया, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण का जिम्मेदार प्रहरी बनने की प्रेरणा भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *