नाबालिग से दरिंदगी के फरार आरोपी गिरफ्तार, व0उ0नि0 मंसूर अली की दमदार कार्रवाई बनी मिसाल लक्सर कोतवाली खानपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसूर अली की सूझबूझ, तेज रणनीति और मजबूत नेतृत्व की हर ओर सराहना हो रही है।घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन व0उ0नि0 मंसूर अली ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए टीम को सक्रिय रखा। उन्होंने खुद मॉनिटरिंग करते हुए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दिलवाई। उनकी रणनीति और सटीक प्लानिंग का ही परिणाम रहा कि पुलिस ने यूपी सीमा के पास ग्राम खुशीपुरा से दोनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में मंसूर अली की इस कार्रवाई को बेहद प्रभावी और सराहनीय माना जा रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी उनकी नेतृत्व क्षमता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए खानपुर क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।टीम वर्क भी रहा शानदारइस सफल ऑपरेशन में अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह और कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन पूरी कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए व0उ0नि0 मंसूर अली ने जिस तरह से फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, वह उनकी कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग के प्रति समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है।




