थाना झबरेड़ा हरिद्वारशातिर चोर चढे पुलिस के हत्थे, चोरी हुए माल किया गया बरामद**दो मुकदमो में चल रहे थे वाछिंत किया गिरफ्तार। कोतवाली झबरेड़ा पर वादी मुकदमा जोगिंदर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा इनवर्टर बैटरी गैस सिलेंडर नगद पैसे आभूषण सामान चोरी करने के सम्बन्ध मु0अ0सं0 76/26 धारा 305(ए)331(4)बीएनएस पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक जय सिंह राणाके सुपुर्द की गई। घटना की सवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना झबरेड़ा के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर घटना का शीघ्रता से अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया कोतवाली झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के अनावरण के प्रयास किए गए।इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर गांव के रोशन आदि की संलिप्तता होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभि0 गण अंकुर व ओम कुमार को दिनांक -28. 4.26 को ग्राम कोटवाल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणों की निसादेही पर चोरी का सामान नगद धनराशि ,आभूषण, गैस सिलेंडर, को बरामद किया गया। चोरी का पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगणों से सख्ती से पूछताछ की तो इनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने गाँव के ही लड़के के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।व पूर्व में असाही इंडिया ग्लास फैक्ट्री में केबिल तार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उससे संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 33 / 26 धारा 305 (ए) 317(2)बीएनएस केविल तार को अभियुक्त गण की निसादेही पर बरामद किया गया अभियुक्त गणो के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर नियमानुसार मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त*1. अंकुर उर्फ पादू पुत्र शीशपाल 2. ओम कुमार पुत्र राजपाल निवासीगण लाठरदेवा हूंण कोतवाली झबरेड़ा (हरिद्वार )**बरामद सामग्री*1.नगद रुपए 28000/-2.एक गैस सिलेंडर 3. आभूषण (गले का सेट,कान के झुमके) 4. केविल तार। *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र भंडारी 3. उपनिरीक्षक जय सिंह राणा 4.कानि0 559 मुकेश तोमर 5.कानि0 192 अनिल कुमार 6.कानि0 1029 राजदीप




