Uncategorized

हरिद्वार के रिसालत हुसैन बने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य बनाए जाने पर खुशी की लहर

हरिद्वार के रिसालत हुसैन बने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य

हरिद्वार: उत्तराखंड शासन से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत जनपद हरिद्वार के निवासी श्री रिसालत हुसैन को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का सदस्य नामित किया गया है। यह आदेश मंत्रिपरिषद अनुभाग, देहरादून द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी किया गया।जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, रिसालत हुसैन की यह नियुक्ति उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। यानी जैसे ही वह अपने पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे, उसी दिन से उनकी सदस्यता लागू हो जाएगी।सरकार द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिषद के सदस्य के रूप में उनके कर्तव्यों, अधिकारों, जिम्मेदारियों और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे। इससे यह माना जा रहा है कि आगे चलकर उन्हें परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके विकास से जुड़ी योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में रिसालत हुसैन की नियुक्ति को हरिद्वार जिले के लिए भी अहम माना जा रहा है।स्थानीय स्तर पर इस नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से समाज के पिछड़े वर्गों के हित में सकारात्मक कार्य होंगे।वहीं रिसालत के पिता जी ने कहा आज मेरे लिए गर्व और खुशी का दिन है।मेरे बेटे श्री रिसालत हुसैन जाफरी उर्फ हैदर जाफरी को उत्तराखंड सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य नियुक्त किया गया है।मैं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।यह नियुक्ति केवल हमारे परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का सम्मान है।मुझे पूरा विश्वास है कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और विकास के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।अल्लाह से दुआ है कि उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने की ताकत और कामयाबी अता फरमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *