Uncategorized

न्यायालय के फरार वारंटियों पर खानपुर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी दबोचे

न्यायालय के फरार वारंटियों पर खानपुर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी दबोचे

न्यायालय में लगातार गैरहाजिर चल रहे वारंटियों के खिलाफ खानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी लक्सर के नेतृत्व में जनपदभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने लगातार दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे दोनों वारंटियों को उनके गांव से धर दबोचा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। थाना पुलिस ने साफ किया है कि वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तार वारंटीबृजेश कुमार पुत्र अनिल कुमारबाबूराम पुत्र कंवरपालनिवासी: ग्राम मिर्जापुर सादात, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वारसम्बंधित वाद: संख्या 463/25, धारा 126/135 बीएनएसएसकार्रवाई करने वाली पुलिस टीमउपनिरीक्षक तरुण कुमारकांस्टेबल बलवीर सिंहकांस्टेबल अशोक कुमारफरार वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज खानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों के पालन की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोपी न्यायालय से बचने की कोशिश करेगा, उसे जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *