लंढौरा चौकी इंचार्ज को एसपी नवनीत सिंह ने किया सम्मानित*हरिद्वार: उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक सिरस्वाल को किया सम्मानित।*हरिद्वार में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को “मैन ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान मार्च 2026 में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और अपराधों के सफल अनावरण के लिए प्रदान किया गया।सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में फील्ड पर मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाले जवानों को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अशोक सिरस्वाल ने अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता, सतर्कता और समर्पण का परिचय दिया है। जिसके चलते उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।इस अवसर पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहें, ताकि समाज में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।




