Uncategorized

दु:खद। हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक, आरक्षी सुमित जुयाल को नम आंखों से अंतिम विदाई…

दु:खद। हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक, आरक्षी सुमित जुयाल को नम आंखों से अंतिम विदाई…

कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मंगलवार तड़के इलाज के दौरान बेदांत अस्पताल दिल्ली में स्वर्गवास हो गया है। मृतक के शव को मंगलवार को अन्तिम संस्कार हेतु खड़खड़ी हरिद्वार लाया गया।इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स ने श्मशानघाट पहुंच कर अंतिम दर्शन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। स्वर्गीय सुमित जुयाल के परिजनों व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सेरेमोनियल गार्द द्वारा दी गई शोक सलामी के पश्चात उनका दाह संस्कार किया गया।वर्ष 2007 में पुलिस विभाग का अंग बने स्वर्गीय सुमित जुयाल वर्तमान में अपने परिवार सहित देहरादून रायपुर स्थित अपने आवास में निवास कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *