Uncategorized

बहादराबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से बढ़ा खतरा, हादसे का मंडरा रहा साया*हरिद्वार/बहादराबाद। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l*बहादराबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से बढ़ा खतरा, हादसे का मंडरा रहा साया*हरिद्वार/बहादराबाद। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बहादराबाद में पृथ्वीराज चौहान तिराहे से लेकर रघुनाथ मॉल तक सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में ट्रक और डंपर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।यह मार्ग न केवल मुख्य राजमार्ग है, बल्कि इसके आसपास स्कूल, कॉलेज और अस्पताल भी स्थित हैं। दिनभर इस रास्ते पर भारी आवाजाही रहती है, जिसमें स्कूली बच्चे, मरीज और आम लोग शामिल होते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि आखिर प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करने से क्यों बच रहा है। कुछ लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही तो कुछ ने मिलीभगत तक करार दिया है।क्षेत्रवासियों की मांग है कि सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए और अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज जोशी ने पटरी पर खड़े ट्रको को हटवाया लेकिन जो ड्राइवर उपस्थित नहीं मिले उनके चालान काटे गए और हिदायत दी गई कि यदि उन्होंने अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *