*शिक्षाशास्त्र विभाग की सरस्वती शैक्षिक यात्रा सकुशल संपन्न
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा सत्र 2024-26 के छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं की राम जन्मभूमि, अयोध्याकी सरस्वती शैक्षिक यात्रा सकुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र पंत ने कहा कि शैक्षिक यात्राएँ विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर अनुभवात्मक अधिगम का सशक्त माध्यम होती हैं। शैक्षिक यात्रा संयोजक प्रो. विंदुमती द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसी यात्राएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक समायोजन, सांस्कृतिक बोध तथा व्यवहारिक ज्ञान को समृद्ध करती हैं। सह-संयोजक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने कहा कि अयोध्या की यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए भारतीय इतिहास, धर्म, संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों को निकट से समझने का उत्कृष्ट अवसर रही। सत्र संयोजक मीनाक्षी सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षण के संदर्भ में इस प्रकार की यात्राएँ अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये भावी शिक्षकों को कक्षा शिक्षण से इतर जीवनोपयोगी शिक्षा, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ती हैं।यात्रा के दौरान छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर अपनी शैक्षिक समझ को और अधिक व्यापक बनाया। विभाग द्वारा इस सफल आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।




