Uncategorized

तलवार और तमंचों से लैस बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

तलवार और तमंचों से लैस बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

लक्सर क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब तलवार और देशी तमंचों से लैस अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या की नीयत से हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और मौके पर जुटी भीड़ के कारण युवक की जान बच गई, जबकि हमलावर अपनी एक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खरंजा कुतुबपुर निवासी फारूक के पुत्र अनस बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से लक्सर से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK07 BH 6700 में सवार थे और उनके हाथों में तलवारें तथा देशी तमंचे थे।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अनस पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को हमलावरों के चंगुल से बचा लिया। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख बदमाश अपनी स्कॉर्पियो वाहन मौके पर ही छोड़कर दूसरी कार में सवार होकर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा मौके पर छोड़ी गई गाड़ी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर न पहुंचते तो बड़ी वारदात हो सकती थी। अब सभी की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *