लक्सर में सद्भावना की अनोखी मिसाल! नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नववर्ष पर भाईचारे का अनुपम प्रतीक बने लक्सर व्यापार मंडलतहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने मुस्लिम भाइयों को दिया भव्य रोजा-इफ्तार पार्टी, दिया एकता का दमदार संदेशलक्सर (फ़रमान खान) जब पूरा देश चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की खुशियों में डूबा हुआ है, उसी समय लक्सर व्यापार मंडल ने साम्प्रदायिक सद्भावना का ऐसा उदाहरण पेश किया कि देखने वाले भी भावुक हो गए।लक्सर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने नवरात्रि के पहले दिन ही मुस्लिम भाईयो के लिए भव्य रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम भाई शामिल हुए। इफ्तार के साथ पारंपरिक मुस्लिम व्यंजनों के साथ-साथ हिंदू परंपरा के अनुसार फलाहार और प्रसाद भी परोसा गया।मनोज वर्मा ने कहा,“नवरात्रि माता रानी की आराधना का पर्व है, लेकिन यह पर्व सिर्फ हिंदुओं का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। आज जब रमजान और नवरात्रि साथ-साथ आए हैं, तो हमने सोचा कि भाईचारे का संदेश क्यों न दें। रोजा खोलने का यह पल हमें सिखाता है कि भूख और प्यास सबको एक करती है। आज का यह आयोजन सिर्फ इफ्तार पार्टी नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुम्बकम की जीती-जागती मिसाल है।”कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों, स्थानीय हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। सभी ने एक साथ इफ्तार किया माहौल में इतना प्यार और भाईचारा था कि लोग बार-बार कह रहे थे – “ऐसा लग रहा है जैसे पूरा लक्सर एक परिवार बन गया हो।”यह आयोजन सिर्फ एक पार्टी नहीं था। यह सांप्रदायिक एकता का दमदार संदेश था। लक्सर व्यापार मंडल के इस कदम की पूरे हरिद्वार जिले में सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं – “अगर हर नेता और संगठन मनोज वर्मा जी की तरह सोचे तो देश में कभी भी तनाव नहीं होगा।”लक्सर व्यापार मंडल का यह पहल न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक मिसाल बन गया है। यह साबित करता है कि त्योहारों में धर्म नहीं, दिल की बात होती है।रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह पूर्व नगरध्यक्ष वेदप्रकाश वर्मा आरिफ हसन गुलाम साबिर साबरी अनस सगीर अहमद इशांत सचिन विश्वास टाइगर गुलशनववर सदाकत अली ने मनोज वर्मा और लक्सर व्यापार मंडल को हार्दिक बधाई!ऐसे ही आयोजन समाज को जोड़ते हैं, नफरत को मिटाते हैं और भाईचारे की मिसाल कायम करते हैं।




