Uncategorized

ईद की रौनक में डूबा लक्सर!विधायक मो. शहजाद के आवास पर उमड़ा हजारों का जनसैलाब, गले मिलकर दी बधाई

ईद की रौनक में डूबा लक्सर!विधायक मो. शहजाद के आवास पर उमड़ा हजारों का जनसैलाब, गले मिलकर दी बधाई – एकता की मिसाल कायम लक्सर ईद-उल-फितर की पावन खुशियों को और भी रंगीन बनाने के लिए लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने लक्सर अजब सिंह फॉर्म हाउस के सामने अपने आवास (घेर) पर भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को यहां ऐसा नजारा देखने को मिला जो यादगार बन गया – हजारों समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एक साथ जुटे, एक-दूसरे को गले लगाया और दिल से ईद मुबारक कहकर खुशियां बांटी। कार्यक्रम में चारों ओर सिर्फ प्यार और भाईचारा छाया हुआ था। लोग एक-दूसरे से गले मिलते, मुस्कुराते और “ईद मुबारक” की गुहार लगाते नजर आए। हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई सभी समुदायों के लोग एक मंच पर थे, जिसने साबित कर दिया कि त्योहार सिर्फ एक धर्म का नहीं, बल्कि पूरे समाज का होता है। विधायक मो. शहजाद ने समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा, ईद सिर्फ रोटी-मीठी खाने का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का मौका है। आज यहां जो एकता दिख रही है, वही असली ताकत है। लक्सर क्षेत्र में अमन व भाईचारे का माहौल हमेशा बना रहे, यही हमारा संकल्प है।”कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं के अलावा नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार नीटू कोतवाल खानपुर डीएस कोहली जसवीर चौधरी सोनू चौधरी जावेद खत्री स्थानीय व्यापारी, किसान, युवा और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और बुजुर्गों के आशीर्वाद ने पूरे आयोजन को और भी यादगार बना दिया।एकता की यह मिसाल पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणा बनीलक्सर विधानसभा क्षेत्र में मो. शहजाद की लोकप्रियता का यह एक और प्रमाण है। उन्होंने न सिर्फ ईद का त्योहार मनाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया।ईद मुबारक! ऐसी ही एकता और प्यार भरी मिसालें देश भर में बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *