Uncategorized

हरिद्वार पुलिस में सख्ती और व्यवस्था का नया अध्याय!SP ग्रामीण ने खानपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, गार्ड की सलामी ली, सफाई-स्वास्थ्य पर दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार पुलिस में सख्ती और व्यवस्था का नया अध्याय!SP ग्रामीण ने खानपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, गार्ड की सलामी ली, सफाई-स्वास्थ्य पर दिए सख्त निर्देश लक्सर

खानपुर रविवार सुबह कोतवाली खानपुर में एक अनुशासन और व्यवस्था का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार और क्षेत्राधिकारी लक्सर ने थाने का पूरा वार्षिक निरीक्षण किया। गार्ड की सलामी से शुरू होकर शस्त्रागार, मालखाना, बैरक और भोजनालय तक हर कोने की जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान महोदय ने साफ-सफाई, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सरकारी संपत्ति की देखभाल पर जोर देते हुए सख्त हिदायतें जारी कीं। गार्ड की सलामी लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। टर्न-आउट और शस्त्र कवायद की जाँच के बाद उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिया कि शस्त्रों की सफाई रोजाना होनी चाहिए। मालखाना में आपदा उपकरणों की स्थिति देखते हुए उन्होंने कहा पुरानी सामग्री को तुरंत निस्तारित करो और सरकारी संपत्ति का हर महीने भौतिक सत्यापन अनिवार्य है।”थाना हाजिरी के अभिलेखों को देखते हुए प्रवृष्टियाँ पूरी करने का आदेश दिया गया। ड्यूटी रोस्टर को सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। थाना कैश और आवश्यक निधि की जाँच के बाद बैरक, भोजनालय, शौचालय और स्नानागारों में चमक-दमक बनाए रखने के निर्देश दिए। महोदय ने स्पष्ट कहा कर्मचारियों को ताजा और पौष्टिक भोजन ही परोसा जाए।निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और आगंतुक कक्ष भी देखे गए। सबसे महत्वपूर्ण निर्देश पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए था — प्रभारी निरीक्षक को सख्त हिदायत दी गई कि रोजाना योग, व्यायाम या बालीबाल का आयोजन अनिवार्य रूप से कराया जाए मौजूद प्रमुख अधिकारी प्रभारी निरीक्षक श्री दिग्पाल सिंह कोहली वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसूर अली उपनिरीक्षक नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह तरुण कुमार बिजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बालावाली यह निरीक्षण हरिद्वार पुलिस की व्यवस्था, अनुशासन और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी पुलिस की इस सक्रियता को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।पुलिस प्रशासन का संदेश साफ है “सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता”!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *