देवबंद में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कारी अबरार जमाल, दिया भाईचारे का संदेशदेवबंदराष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े वरिष्ठ प्रचारक कारी अबरार जमाल देवबंद पहुंचे, जहां उन्होंने कस्बे के प्रतिष्ठित समाजसेवी फारुख नंबरदार के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रोजेदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार के दौरान कारी अबरार जमाल ने कहा कि पवित्र रमज़ान का महीना इंसान को सब्र, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर फारुख नंबरदार ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना लोगों को जोड़ने और समाज में मोहब्बत का पैगाम देने का अवसर देता है। इफ्तार के बाद सभी ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इफ्तार कार्यक्रम में डॉ उस्मान मसूद, नूर मोहम्मद, जुनैद सिद्दीकी व कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।देवबंद से संवाददाता इमरान शेख




