विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन )श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता तथा प्रयोगात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करना था।प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित अनेक आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, वर्षा जल संचयन, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर अभिनव परियोजनाएँ प्रदर्शित कीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिजिक्स प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा देती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।अंत में उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कार प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी सभी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।




