हरिद्वार एकादशी के पावन पर्व पर कृष्णा इंटरप्राइज कम्पनी ऑनर सुमित कुमार सचदेवा ने कम्पनी मैनेजर कंचन लाल व कर्मचारियों के साथ मिलकर रोशनाबाद राजा बिस्कुट चोक पर ठंडा पानी व मीठे शर्बत की छबील लगाकर लोगों को तपती धूप में पानी पिलाया। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने रुक-रुककर मीठे शरबत का पानी पिया। सुमित कुमार सचदेवा ने कहा कि हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। तपती धूप और गर्मी के मौसम में लोगो की प्यास बुझाने से बेहतर पुण्य का काम कुछ नहीं है। इससे जहां लोगों की पानी की प्यास बुझती है, वहीं मीठे पानी से शरीर में ग्लूकोस का स्तर बना रहता है शरीर में ताजगी आती है। मैनेजर कंचन लाल ने कहा कि पानी पिलाने के पुण्य कार्य से जहां पानी पीने वालों को राहत मिलती है।उतनी ही राहत पानी पिलाने वालों को भी मिलती है। ओर कहा कि सभी अपने अपने घरो की छतों पर भी पंछी परिंदो के लिए पानी रखे इस अवसर पर अरुण कुमार, विकाश शर्मा, श्र्वेश विरमानी, धर्मेंद्र पंवार, संदीप शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।




