Uncategorized

इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल हाई स्कूल में चला सफाई अभियान

इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल हाई स्कूल में चला सफाई अभियान जनपद हरिद्वार के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल हाई स्कूल में आज स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।यह अभियान मक़सूद मैमोरियल एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सोसायटी के प्रबंधक राव खुर्शीद, उपाध्यक्ष राव मतलूब तथा प्रधानाचार्य वीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।सफाई अभियान में विद्यालय के शिक्षक अंजली रानी, गुलफशा राव, आराधना रानी, सिंधु कुमारी, रचना सूर्यवंशी, साइस्ता राव, शाहगुफा राव, पिर्या जी, देवेंद्र सिंह, रमेश चंद और प्रशांत कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *