भारतीय किसान यूनियन तोमर में युवा नियुक्तियों का उमड़ा सैलाबयुवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी की मेहनत से बढ़ता संगठन का कुनबा
नागल:भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन नागल में स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। तोमर संगठन की लोकप्रियता और युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन का दामन थाम रहे हैं इसी के चलते मुजफ्फराबाद के रहने वाले फरीद को संगठन में युवा तहसील सचिव बेहट की जिम्मेदारी मिली है। नवनियुक्त पदाधिकारी का संगठन में स्वागत करते हुए युवा जिला अध्यक्ष ने अपने पद की गरीमा को बनाए रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही। वहीं युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहां कि इसी तरह संगठन विस्तार का कार्यक्रम जल्द सरसावा में आयोजित किया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता शाहनवाज ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द RTO कार्यालय का घेराव किया जाएगा इस दौरान तहसील अध्यक्ष अलीम, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल वरिष्ठ कार्यकर्ता शाहनवाज़, शुभम,नोनू,
डॉ विकास ,सोनू,मुकुल,आयान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे




