Uncategorized

आर्य समाज रोहालकी किशनपुर में सम्पन्न हुआ वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और वैदिक भवन का उद्घाटन


आर्य समाज रोहालकी किशनपुर में सम्पन्न हुआ वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह और वैदिक भवन का उद्घाटन

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन आर्य समाज रोहालकी किशनपुर में किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठ महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।वरिष्ठ नागरिकों को शोल व लोई उढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में दूर दराज से आए क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ से हुई जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य योगेंद्र मेधावी ने यज्ञ के महत्व को विस्तार से समझाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षत्रिय चौहान महासभा के अध्यक्ष मास्टर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि रोहालकी किशनपुर गांव के बुजुर्गो ने जो आर्य समाज का वृक्ष गांव में लगाया था आज उसी का परिणाम है कि रोहालकी में इस तरह के आयोजन हो पा रहे हैं।न केवल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया है बल्कि आर्य समाज मे आपसी सहयोग से धन एकत्र कर जो भवनों का निर्माण कराया गया है वो भी तारीफ के लायक हैं।कार्यक्रम में मौजूद प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डीपी यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्य को एक मंच पर आने की आवश्यकता हैं।आज समय की आवश्यकता है प्रदेश की सभी समज एक मंच पर यदि आती है तो इससे सभी कार्य समाज के आसानी से हो जाएंगे आपके द्वारा आज जो आयोजन किया गया है इसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है इस दौरान।मंत्री चन्द्र प्रकाश आर्य,प्रधान आर्य समाज धामावाला सुधीर गुलाटी,जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्याम सिंह आर्य,वरिष्ठ समाज सेवी राकेश चौहान,पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मीकि,एडवोकेट उत्तम सिंह चौहान,एडवोकेट राजकुमार चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के आर्य समाजों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *