Uncategorized

लक्सर में राशन डीलरों ने आज सूचना मांगे जाने पर जमकर किया हंगामा

लक्सर में राशन डीलरों ने आज सूचना मांगे जाने पर जमकर किया हंगामा

लक्सर। तहसील क्षेत्र के राशन डीलर ने एकत्र होकर कुछ लोगों पर सूचना के तहत उन पर गलत ढंग से दबाव बनाकर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बाबत कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
गौरतलब कि लक्सर तहसील क्षेत्र में लक्सर व खानपुर विकासखंड में लगभग 80 से अधिक राशन डीलर की दुकानें संचालित हो रही हैं। इन राशन की दुकानों द्वारा सरकार की ओर से आने वाले राशन को सरकारी दरों पर उपभोक्ताओं को बांटा जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से राशन डीलर सूचना के तहत मांगे जाने वाली आरटीआई का गलत प्रयोग करने वाले गिरोह से परेशान हैं। इसी से नाराज होकर राशन डीलरो ने वरिष्ठ नेता राजेश कुमार की अगवाई में कस्बे के शुगर मिल के निकट जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि सरकार द्वारा राशन का वितरण ऑनलाइन कर दिया गया है, बायोमेट्रिक द्वारा उपभोक्ताओं को राशन बांटा जाता है। लेकिन राशन डीलरों को कुछ लोगों द्वारा पिछले कुछ दिनों से परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि राशन डीलरों द्वारा जब भी राशन वितरण किया जाता है तो कुछ लोग सूचना के तहत उनसे आरटीआई लगाकर सूचना मांगते हैं। उनका आरोप था की सूचना न देने पर वह उनसे कभी एक लाख तो कभी पचास हज़ार दिए जाने की मांग करते हैं। उनका कहना था कि कुछ राशन डीलरो नें तो उनके डर से कई बार सूचना मांगने वालों को पैसे भी दे दिए। लेकिन अब उनकी रोजाना ही हरकत से राशन डीलर परेशान हो गए हैं। उनका कहना था कि उन्होंने इस बाबत कोतवाली पुलिस को भी ऐसे लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर राशन डीलरों का हित सुरक्षित करें। इस मौके पर करणपाल, यासीन, सतीश, धन प्रकाश, चंद्रपाल, इरफान, तेलुराम, सुषमा, महंत गिरी, सुलेमान, विशाल, नेत्रपाल, अर्जुन पाल, पाल सिंह, मेंनपाल, आजम, बबलू, प्रमोद, किशन, राकेश, सोमेंद्र, सितम सिंह, वेदपाल, जोध सिंह, गुरप्रीत कौर, राखी, जबर, राजेश कुमार, नेत्रपाल, राजवीर, राधेलाल, तस्लीम, खुर्शीद, यासीन, व जावेद आलम आदि अनेक राशन डीलर मौजूद रहे। उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण का कहना है कि डीलर द्वारा अगर इस तरह की शिकायत की गई है तो उसकी जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *