राव नवबहार अली ने छोड़ा कांग्रेस का दामन। लंढौरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव नवबहार अली ने अपने कस्बा ढंडेरा स्थित आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बताया आज मंगलवार के दिन से कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया हैं उन्होंने कांग्रेस पर पार्टी पर मुस्लिमों, दलितों, शोषितों वंचितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिमों का वोट हासिल करती हैं। कांग्रेस पार्टी ने जनहित के मुद्दे उठाने बंद कर दिए इसलिए उनका कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया हैं। उन्होंने कहा 2005 से 2020 तक बसपा में पूरी निष्ठा के साथ काम किया दो बार बसपा से चुनाव लड़े एक बार जीते लेकिन बसपा सुप्रीमो ने भी जनहित के मुद्दे उठाने बंद कर दिए और बसपा सुप्रीमो भाजपा की बी टीम बनकर रह गई हैं। कल मुजफ्फरनगर में राव नवबहार अली अपने पूरे लाव लश्कर के साथ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी का दामन थामेंगे।आज़ाद समाज पार्टी के यूथ विंग के जिला अध्यक्ष मो0 शाउल ने कहा राव नवबहार अली के आजाद समाज पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनके साथ मौजूद रहे, राव खालिद, राव फरमान अली, राव मशकूर अली, गुलज़ार मालिक, फुरकान त्यागी, राव आदिल, राव वासिब,




