माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा जिला मुख्यालय नैनीताल के दिवानी न्यायालय परिसर (शिविल कोर्ट कैम्पस ) से नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रथम अपर जिला न्यायाधीश संजीव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसमे परिवार न्यायालय श्री सुधीर तोमर ,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ,सीनियर सिविल जज हर्ष यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन उर्वशी रावत ,प्रथम अपर सिविल जज रुचिका गोयल,द्वितीय सिविल जज स्नेहा नारंग वअपर जिलाधिकारी महोदय विवेक राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेमा शर्मा,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रीत भट्ट,रिटेनर फ्रंट ऑफिस तारा आर्य, यशवंत कुमार, सुश्री अंबिका तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय,राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,चेतराम शाह ठुलघरिया इंटर कॉलेज ,मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर व विश्प शाह तल्लीताल के अध्यापक व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली में प्रतिभा किया गया , जागरूकता रैली सिविल कोर्ट कैंपस से प्रारंभ होकर माल रोड होते हुए चेतराम शाह ठुलघरिया इंटर कॉलेज के सभागार में समाप्त हुई तदोपरांत वक्ताओं द्वारा नशे के खिलाफ वह नशीली दावों के संदर्भ में छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए समाज से नशे को दूर करने के उपाय के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई। अंत में विद्यालयों व अध्यापकों को सदैव विधिक कार्यों में पूर्ण भागीदारी करने हेतु प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। जागरूकता रैली में कार्यालय वरिष्ठ सहायक प्रवेश चौधरी, अमित डसीला,पंकज प्रसाद, मनोज बलसुनि, मनोज पाठक, प्रेम बिष्ट, पी0एल0वी0 नेहा आर्या, किरन चौधरी, सुश्री ज्योति सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



