Uncategorized

सब्जी मंडी लक्सर में निकला जहरीला सांप, व्यापारियों में मचा हड़कंप

सब्जी मंडी लक्सर में निकला जहरीला सांप, व्यापारियों में मचा हड़कंप

लक्सर। सब्जी मंडी लक्सर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान से जहरीला रसल वाइपर सांप निकल आया। सांप को देखकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में छिप गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंडी में भीड़ इकट्ठा देख व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा अपने सहयोगी मुन्ना के साथ मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए सांप को काबू में किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

व्यापारियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर खबर मिलने के बावजूद भी नहीं पहुंची। इस लापरवाही को लेकर व्यापारियों में गहरा रोष देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *