Uncategorized

डीसीएम की टक्कर लगने से ग्रामीण की हालत गंभीर

डीसीएम की टक्कर लगने से ग्रामीण की हालत गंभीर

नागल:नागल क्षेत्र के गांव सरसीना के समीप डीसीएम की जोरदार टक्कर लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंपा।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को सुबह के समय ऋषिपाल पुत्र हरि सिंह निवासी सरसीना थाना नागल हाईवे पर गोबर की रेहड़ी लेकर जा रहा था।जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने रेडी में जोरदार टक्कर मारी जिससे ग्रामीण बहुत बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल डीसीएम में फंसकर काफी दूर तक चला गया। जिसकी वजह से उसको गंभीर चोटे आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हादसा होते देख डीसीएम चालक को पकड़ लिया और घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही नागल थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया, ड्राइवर विराट उपाध्याय पुत्र मनन उपाध्याय निवासी नोएडा सेक्टर 5 को डीसीएम गाड़ी नबर डीएल 1एल ए क्यू 1714 सहित हिरासत में ले लिया।ज्यादा गंभीर हालत देखते हुए परिजनों ने घायल ऋषिपाल को सहारनपुर स्थित मेडीग्राम अस्पताल में लेकर पहुंचे। नागल थाना प्रभारी रमेश चंद्र का कहना है कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है जिसके चलते मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *