गीता और रामायण हिन्दी.
गंगाजल सी पावन हिन्दी…
हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर शब्द संसार साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था मुजफ्फरनगरद्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सविता वर्मा ‘ग़ज़ल’ के आवास पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका एवं कवियित्री पूजा द्विवेदी जी के द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।
सभी साहित्यकारों को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
कवि एवं गीतकार राकेश दुलारा के खूबसूरत संचालन एवं कार्यक्रम में उपस्थित कवयित्री पूजा द्विवेदी ,सपना अग्रवाल, पुष्पा रानी,निरुपमा गोयल, ब्रिज बिहारी धुरिया, मनु श्वेता मनु,संजना तोमर,नैना आदि सभी ने हिन्दी भाषा का गुणगान अपनी रचनाओं के माध्यम से किया।
गोष्ठी के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण गोपाल वर्मा ने गीत सुनकर सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया ।




