मोबाइल स्नेचिंग गैंग पर हरिद्वार पुलिस का वार, दो शातिर स्नैचर दबोचे
गत 11सितम्बर को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत निवासरत सत्यपाल ने थाना सिड़कुल आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने अवगत कराया की दिनांक 14 जुलाई को मेट्रो अस्पताल सिडकुल के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसका वीवो फोन छीनकर भाग गए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा धारा 304(2) बी एन एस बनाम अज्ञात पंजिकृत किया गया।
खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 11सितम्बर को आई एम सी चोक से नवोदय नगर की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध के सकपकाने पर शक होने पर उन्हे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनकी जेब से 06 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए।
बरामद मोबाइल फोनों के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों संदिग्ध ने ये सभी फोन सिडकुल क्षेत्र से छीने थे। बरामद फोनों के आई एम सी नंबर चेक किए गए तो उक्त मोबाइल फोनों के साथ ही वह मोबाइल भी मौजूद मिला जो 14 सितम्बर को मेट्रो अस्पताल के पास से छीना गया था।
दोनों आरोपित को मौके से हिरासत पुलिस लेकर मुकदमे में 317(2) बी एन एस की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया है ।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांशु पुत्र निर्मल, निवासी हेत्तमपुर थाना सिडकुल, प्रवेश पुत्र पूर्णचंद्र, निवासी पदार्था थाना पथरी जिला हरिद्वार।




