Uncategorized

न्यायालय के आदेश का पालन ना करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यायालय के आदेश का पालन ना करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को शत प्रतिशत शामिल किए जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को आदेश जारी किया था जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया, गठित पुलिस टीम में नीरज रावत कोतवाली लकसर, महेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, राजेंद्र बिष्ट कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नफर वारंटी संदीप कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी रिषी थाना कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार को वाद संख्या 550 / 20 के तहत गिरफ्तार किया गय कोतवाल राजू रौथान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *