जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस, सुनी गई किसानों की समस्याएं
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए किसानों की समस्याओं का समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए।।

किसानों को किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।
मुजफ्फरनगर 20 अगस्त 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया।
किसान दिवस में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी उप निदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा दी गयी, तथा आयोजित किसान दिवस में कृषकों की विभिन्न विभागों की 54 शिकायतें प्राप्त हुई तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा दी गयी।
एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी के साथ किसानो के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी, किसानो को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों की जानकारी, संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी, किसानो को विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभों से अवगत कराया।
किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत के तार लटक रहे हैं, कभी भी कोई हादसा हो सकता है, उनकी जांच कराते हुए सही कराया जाए। उक्त सभी समस्याओं के विषय में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशिता किया गया तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया गया
जिलाधिकारी,द्वारा कृषकों को चकबन्दी, घरौनी, एवं चकरोड की समस्या के विषय में अवगत कराया गया कि अधिकारी एवं ग्रामों के जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान कराये जाने हेतु सुझाव दिया गया, तथा साथ ही साथ कृषकों की चकबन्दी एवं खतौनी की समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर। किसान हेल्प सैन्टर की स्थापना करने हेतु जानकारी दी गयी। अन्त में उपनिदेशक कृषि श्री प्रमोद कुमार सिरोही ने सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया ।
किसान दिवस आयोजन के उपरांत अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह की माता जी का कल दिनांक 19 अगस्त 2025 को निधन हो जाने पर जिलाधिकारी तथा उपस्थित समस्त संबंधित अधिकारी गण एवं किसान भाइयों ने पुण्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
किसान दिवस में पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापत उपनिदेशक कृषि श्री प्रमोद कुमार सिरोही, जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल सिंह तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण एवं किसान उपस्थित रहे ।




